फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lakhs of rupees spent on beautification... yet the clock tower is in a bad condition

Dehradun News: सौंदर्यीकरण पर लाखों खर्च... फिर भी बदहाली की मार झेल रहा घंटाघर

Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees spent on beautification... yet the clock tower is in a bad condition
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- फव्वारों के नोजल गायब, रंग-बिरगी लाइटें पड़ी हैं बंद, अरसे से नहीं हुई सफाई
I
Iराजधानी का दिल कहे जाने वाला घंटाघर बदहाली की मार झेल रहा है। सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों का बजट खर्च हो गया, लेकिन घंटाघर बदहाली से उबर नहीं पा रहा है। अरसे से सफाई नहीं होने से परिसर में गंदगी फैली हुई है।
I
Iराजधानी में अरसे से सौंदर्यीकरण की नाम पर लाखों रुपये का बजट नगर निगम की ओर से खर्च किया जा चुका है। घंटाघर के सौंदर्यीकरण के लिए चारों ओर गोलाकार निर्माण कराकर फव्वारे और रंग-बिरंगी लाइटों के इंतजाम किए गए। परिसर में प्रवेश के लिए गेट लगाया गया। अब ये इंतजाम फेल नजर आ रहे हैं। फव्वारे के नोजल गायब हैं। बारिश के बाद दीवारों पर गंदगी चिपकी है। यहां-वहां कूड़ा बिखरा पड़ा है। यही हाल अन्य चौराहों का भी है।
विज्ञापन

I
I
I
I----
I
I
I
Iबुद्धा चौक : फव्वारे और लाइटें पड़ी हैं बंद
I
Iसौंदर्यीकरण के नाम पर बुद्धा चौक पर फव्वारे और लाइटें लगाई गईं। इस पर खूब पैसा खर्च किया गया, लेकिन अब ये फव्वारे और लाइटों की चमक फीकी पड़ गई है। ये लंबे वक्त से बंद पड़े हैं। सफाई के व्यवस्था भी सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I---
I
I
I
Iलैंसडाउन चौक : पानी के पाइप पर जम गई काई
I
Iशहर की बीचोंबीच और महत्वपूर्ण स्थानों में शुमार लैंसडाउन चौक का सौंदर्यीकरण फीका पड़ गया है। चौक पर पानी के पाइपों पर काई जम गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि मानो अरसे से यहां सफाई ही नहीं हुई है।
I
I
I
I----
I
I
I
Iसर्वे चौक : पसरती जा रही गंदगी
I
Iसर्वे चौक पर फव्वारे तो अरसे से बंद पड़े ही हैं, लेकिन सफाई के इंतजाम भी नाकाफी हैं। सौंदर्यीकरण के नाम पर खूब पैसा खर्च किया गया, लेकिन अब इसकी सुध लेने वाले नजर नहीं आ रहे।

I
I
I
I----
I
I

I
Iबदहाली की तस्वीर बन रहा फव्वारा चौक
I
Iशहर में फव्वारा चौक बदहाली की गवाही दे रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद फव्वारा चौक की सूरत नहीं बदल सकी है। फव्वारे तो अरसे से बंद हैं। साथ ही गंदगी भी पसरी हुई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article