फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lakh under the pretext of insurance premiums

Dehradun News: बीमा किस्त के नाम पर पौने दो लाख की ठगी

Sat, 10 Oct 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 10 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
lakh under the pretext of insurance premiums
- मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर आई कॉल, पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बद्रीपुर निवासी विजयपाल सिंह से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर किस्त जमा कराने के बहाने 1,87,999 रुपये की ठगी हो गई। बद्रीपुर क्षेत्र में हुई इस वारदात में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि विजयपाल सिंह ने दी शिकायत में कहा कि 15 सितंबर को उनके पास मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे बीमा किस्त जमा करने को कहा। इस पर उन्होंने 16 सितंबर को 88 हजार रुपये की किस्त जमा कर दी। इसके बाद दोबारा कॉल आई और बकाया किस्त जमा करने को कहा गया। 17 सितंबर को उन्होंने अपनी पॉलिसी नंबर पर 99,999 रुपये और जमा कर दिए।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया था कि इससे किस्त पूरी हो जाएगी। बाद में जब उन्होंने कंपनी में संपर्क किया तो पता चला कि कोई किस्त जमा नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर कुल 1,87,999 रुपये हड़प लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed