{"_id":"6ac00fd9b951803e5a00961b","slug":"lakh-from-home-solved-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1080958-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर से 2.78 लाख की चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर से 2.78 लाख की चोरी का खुलासा
Sat, 03 Oct 2026 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के केदारवाला में घर के अंदर रखी नकदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने केदारवाला निवासी पवन रावत को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी हुए दो लाख 78 हजार 200 रुपये की पूरी नकदी बरामद की। आरोपी को सहसपुर बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि केदारवाला निवासी अमित बिष्ट ने तीन सितंबर को घर से नकदी चोरी होने की तहरीर दी थी। इस पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने टीमें गठित की। इसके बाद टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लोगों से पूछताछ की। साथ ही पुराने आरोपियों की कुंडली खंगाली गई। कई लोगों से पूछताछ करने, फुटेज से मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन