{"_id":"9e7490b6c874cd5242e6c4ee725cb6d0","slug":"lachhiwala-picnic-spot-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो खुल गया लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो खुल गया लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट
अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sun, 13 Apr 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट को पर्यटकों के लिए खोल देने के बाद अब विभागीय कर्मी खुद सुविधा शुल्क की रसीदें काट रहे हैं।
विज्ञापन
पिकनिक स्थल पर्यटकों से गुलजार
लगातार तीन दिन अवकाश होने से शनिवार को पिकनिक स्थल पर्यटकों से गुलजार रहा। हालांकि मनोरंजन स्थल पर कैंटीन सुविधा बहाल नहीं हुई है, जिससे पर्यटकों को खाने-पीने की वस्तुएं लेने के लिए बाजार दौड़ना पड़ रहा है।
31 मार्च 2014 को पिकनिक स्पॉट के ठेके की अवधि पूरी होने के बाद वन विभाग ने पिकनिक स्पॉट के गेट पर ताला लगा दिया था। वजह बताई थी कि चुनाव आचार संहिता की वजह से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विभागीय कर्मियों सुविधा शुल्क लेने के लिए तैनात
अमर उजाला ने मामला उठाया तो विभागीय लापरवाही सामने आई। मामले ने तूल पकड़ा तो वन विभाग ने पर्यटक स्थल खोल दिया। अब विभागीय कर्मियों को ही सुविधा शुल्क लेने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट खुलने से पर्यटकों को राहत मिली है।राजधानी के प्रमुख और सस्ते पर्यटन केंद्र के रूप में लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट शुमार है।
गर्मी में यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलावा काफी तादाद में स्थानीय लोग यहां सैर सपाटे के लिए आते हैं।
शनिवार के बाद रविवार और सोमवार को अंबेडकर जयंती का अवकाश होने पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। टेंडर होने तक सभी व्यवस्थाएं वन विभाग खुद संभालेगा।