फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Laborers used to steal two wheelers to buy drugs police sent to jail for 14 days judicial custody

Dehradun News: नशा खरीदने के लिए मजदूर चुराते थे दोपहिया, पुलिस 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Thu, 15 Jun 2023 03:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 03:10 PM IST
सार

 पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना खर्च निकालने के लिए दोपहिया वाहनों की चोरी करना शुरू कर दिया। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, जिसके बाद आरोपी पकड़ में आए।

विज्ञापन
Dehradun Laborers used to steal two wheelers to buy drugs police sent to jail for 14 days judicial custody
Drugs - फोटो : Istock

विस्तार

वाहन चोरी के आरोप में पुलिस ने दो मजदूरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के छह स्कूटर बरामद हुए हैं। सभी स्कूटरों को आरोपियों ने वसंत विहार और इसके आसपास से चोरी किया था। आरोपी नशे के आदी हैं। दोपहिया वाहन चोरी कर उनको बेचकर नशा खरीदते थे।

विज्ञापन


आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बुधवार को उत्कर्ष थापा निवासी हरियावाला खुर्द ने वसंत विहार थाने में शिकायत की थी। उत्कर्ष रविवार शाम को जीएमएस रोड पर कोचिंग क्लास में आया था।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज 
भूलवश उसने अपने स्कूटर में चाभी लगी हुई छोड़ दी। जब वह कोचिंग से बाहर आया तो देखा कि स्कूटर वहां पर नहीं था। उसने पहले तो खुद ही स्कूटर की खोज की, लेकिन जब नहीं मिला तो थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और स्कूटर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi:  पुरोला में हालात तनावपूर्ण, महापंचायत के लिए जाने पर अड़े लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। पुलिस ने बुधवार शाम के वक्त इंदिरानगर कॉलोनी में एक स्कूटर पर सवार दो युवकों को रोका। उन्होंने पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों युवकों ने अपने नाम राहुल और शुभम निवासी गांधीग्राम बताया। आरोपी मजदूरी करते हैं और नशे के आदी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपना खर्च निकालने के लिए दोपहिया वाहनों की चोरी करना शुरू कर दिया। उनकी निशानदेही पर पांच अन्य स्कूटर भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed