फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Laborer's body found one km away from home, family members suspect murder

Dehradun: घर से एक किमी दूर मिला मजदूर का शव, अंतिम यात्रा से पहले नहलाने लगे तो ऐसा हाल देख चौंक गए लोग

Fri, 12 Jul 2024 01:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2024 01:43 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के छोटुवाला निवासी मामचंद (60) पुत्र बुद्धुराम मजदूरी का काम करता था। बुधवार की सुबह आठ बजे वह रोज की तरह वह मजदूरी के निकला था। दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को गांव से करीब एक किमी दूर बरोटीवाला-विकासनगर मार्ग के किनारे मामचंद के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
Laborer's body found one km away from home, family members suspect murder
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के बरोटीवाला-विकासनगर मार्ग पर शंकर स्टील के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने मृतक के शरीर पर झुलसने जैसे घावों को देखकर हत्या की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर घाव प्रथम दृष्टया चिल बर्न के लग रहे हैं।

विज्ञापन


इधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हत्या समेत अन्य एंगल से घटना की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के छोटुवाला निवासी मामचंद (60) पुत्र बुद्धुराम मजदूरी का काम करता था। बुधवार की सुबह आठ बजे वह रोज की तरह वह मजदूरी के निकला था।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को गांव से करीब एक किमी दूर बरोटीवाला-विकासनगर मार्ग के किनारे मामचंद के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर परिजन पहुंचे। मामचंद को उप जिला अस्पताल विकासनगर में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव को डीप फ्रीजर में था रखा गया
बृहस्पतिवार की सुबह परिजन अंतिम यात्रा से पहले शव को नहलाने लगे तो मृतक की पीठ और पैर में झुलसने जैसे घाव नजर आए। मृतक के भतीजे से पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर उसके चाचा मामचंद की हत्या होने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे और दामाद ने हत्या की आशंका जताई। इस दौरान बेटों पर भी आरोप लगाए गए।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में मृतक अकेला के गांव से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया कि मृतक के शरीर पर झुलसने जैसे घाव मिले है। लेकिन, कपड़े बिल्कुल सुरक्षित हैं। बताया कि शव को डीप फ्रीजर में रखा गया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी की रिपोर्ट जारी, बोले- समिति के अध्यक्ष- चार खंडों में उपलब्ध....इस वेबसाइट पर जाकर देखें

चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया में बताया है कि घाव चिल बर्न के हो सकते हैं। बताया कि मृतक के गले पर भी कोई निशान नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था और कई बार सुबह ही शराब पी लेता था। बताया कि फिलहाल परिजनों की आशंका को देखते हुए हत्या और अन्य एंगल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed