फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   labor daughter will shine in national tournament

सबको पीछे छोड़ एक मजदूर की बेटी रोशन करेगी परिवार और राज्य का नाम

Sun, 04 Dec 2016 04:44 PM IST
महेश कुमार / अमर उजाला, त्यूनी
महेश कुमार / अमर उजाला, त्यूनी Updated Sun, 04 Dec 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
labor daughter will shine in national tournament
nikita rana - फोटो : amar ujala

न पहनने को ढंग के जूते और न ही अभ्यास के लिए कोई खेल मैदान...। लेकिन हौसले ऐसे कि आसमान को भी झुकने पर मजबूर कर दे। हम बात कर रहे है जीआईसी त्यूनी की कक्षा सात की छात्रा निकिता राणा की।

विज्ञापन


निकिता ने संसाधनों के अभाव में भी 28-30 नवंबर के बीच रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। अब निकिता राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन


निकिता जीआईसी त्यूनी में कक्षा सात की छात्रा है। उसके पिता राजेंद्र सिंह राणा पेश से मजदूर हैं। मजदूरी कर वह घर खर्च चलाते हैं। गरीब होने के चलते निकिता के पिता के पास इतनी रकम नहीं हो पाती कि वह अपनी बेटी को ढंग के स्पोर्टस शूज खरीद कर दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी खेतों तो कभी सड़क किनारे दौड़ की प्रेक्टिस की

labor daughter will shine in national tournament
nikita

ऐसे में वह स्कूल के जूतों में ही खेल की प्रेक्टिस करती है। प्रधानाचार्य देव सिंह शाह ने बताया कि त्यूनी में कोई ढंग का खेल मैदान भी नहीं है। ऐसे में निकिता ने कभी खेतों तो कभी सुबह पांच बजे सड़क किनारे दौड़ की प्रेक्टिस की।

उसकी खेल के प्रति लगन देखकर हर कोई शिक्षक उसकी मदद किया करता है। प्रधानाचार्य ने जिला प्रशासन से निकिता को बेहतर खेल सुविधाएं देने की मांग की है। वहीं निकिता ने बताया कि उसका सपना ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का है। 

सम्मानित किया
शनिवार को निकिता के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य देव सिंह शाह ने उसे सम्मानित किया। निकिता के साथ ही कक्षा दस की छात्रा  रीतिका वर्मा को भी सम्मानित किया गया। रीतिका ने भी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए अपने वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर जौनसार बावर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed