{"_id":"66849efbcb624640bd0586e9","slug":"kv-upper-camp-team-reached-the-final-with-ayushs-goal-dehradun-news-c-5-1-drn1013-447300-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आयुष के गोल से फाइनल में पहुंची केवि अपर कैंप की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आयुष के गोल से फाइनल में पहुंची केवि अपर कैंप की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन की 53वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी केवि में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत केवि बीरपुर के मैदान में खेले गए फुटबाल अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में आयुष के तीन और सार्थक के एक गोल के दम पर केवि अपर कैंप ने फाइनल में जगह पक्की की। टीम ने 4-1 के स्कोर से केवि रायवाला को हराया।
दिन के दूसरे सेमीफाइनल में केवि ओएनजीसी ने बीरपुर को 2-0 के स्कोर से हरा फाइनल में जगह बनाई। ओएनजीसी के लिए दोनों गोल अमनदीप ने दागे। वहीं इससे पहले केवि संगठन देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त ललित मोहन बिष्ट व सहायक आयुक्त स्वाति अग्रवाल ने प्रतियोगिता का बतौर अतिथि शुभारंभ किया। खेल विभाग के प्रभारी डीएम लखेड़ा ने बताया, आज (बुधवार) को केवि अपर कैंप और केवि ओएनजीसी की टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।