फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kunal catch out brian lara

क्या लारा का विकेट बनाएगा इनका कैरियर?

Fri, 04 Oct 2013 05:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Oct 2013 05:58 PM IST
विज्ञापन
kunal catch out brian lara

देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के कुनाल चंदेला ने विश्व के महानतम बल्लेबाज ब्रायन लारा का विकेट लेकर अपना सपना पूरा कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें,सचिन पर संन्यास के लिए न डालें दबावः लारा
विज्ञापन


इसके साथ ही लारा के साथ ओपनिंग बल्लेबाज बनकर मैदान में उतरे दून स्कूल के कबीर भी यह मैच कभी भूल सकेंगे। ब्रायन लारा केदारनाथ में आपदा के लिए चैरिटी मैच खेलने गुरुवार को राजधानी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोहफा है लारा का विकेट
एसीए के सलामी बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज कुनाल का गुरुवार को खेला गया चैरिटी मैच ड्रीम मैच साबित हुआ। सारे मुख्य गेंदबाजों के असफल होने पर कप्तान ने कुनाल को गेंद थमाई और कुनाल ने ब्रायन लारा के रूप में कीमती विकेट हांसिल किया।


पढ़ें,नाचने लगे लारा, कभी नहीं खेलेंगे आईपीएल

कुणाल ने कहा कि शुरू में लारा सभी गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ रन मारे। मगर जब वे गेंदबाजी के लिए गए तो काफी नर्वस थे। लारा को सामने खेलते देख समझ नहीं पा रहे थे कि गेंद कहां फेंकें। मगर जब लारा का विकेट मिला तो पहले उनको यकीन नहीं हुआ। कुणाल ने कहा कि ब्रायन लारा का विकेट उनके लिए एक तोहफा है, यह मैच मैं कभी नहीं भूल सकूंगा।

ब्रायन के साथ खेलकर बड़ा आत्मविश्वास
महान बल्लेबाज के साथ ओपनिंग करने पहुंचे कबीर ने कहा कि ये मेरे लिए गर्व की बात है। इसको लेकर मैं शुरू में काफी नर्वस भी था। मगर जब मैच शुरू हुआ तो मैच के दौरान ही लारा ने कई बार मुझे शॉट सेलेक्शन के बारे में बताया। जिससे मेरा आत्मविश्वास भी बड़ा।

एक हवाई शॉट के दौरान जब कैच ड्रॉप हुआ तो लारा ने कहा कि शॉट खेलते समय बांए हाथ से दिशा दो और दाएं से ताकत लगाओ। वहीं कवर ड्राइव के दौरान भी उन्होंने खड़े होने की तकनीकि और प्लेसमेंट के बारे में बताया। यह मैच हमेशा मेरे लिए यादगार रहेगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed