{"_id":"5a8b23ea4f1c1b641f8b6961","slug":"kumbh-mela-2020-haridwar-preparation-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस और स्वर्ण मंदिर मॉडल की तर्ज पर होगा हरिद्वार में कुंभ मेला, तैयारियों में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस और स्वर्ण मंदिर मॉडल की तर्ज पर होगा हरिद्वार में कुंभ मेला, तैयारियों में जुटे अधिकारी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
somwati amawasya snan
- फोटो : अमरउजाला
नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार कुंभ मेले के संबंध में सोमवार को अफसरों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने घाट के लिए बनारस मॉडल और भीड़ प्रबंधन के लिए अमृतसर स्वर्ण मंदिर के मॉडल का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने अफसरों से कहा कि कुंभ मेले के दौरान शून्य दुर्घटना सुनिश्चित करने वाली व्यवस्था पर काम किया जाए। कुंभ मेला 2020 में होना है, लेकिन सरकार ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस संबंध में बैठक कर चुके हैं। नगर विकास विभाग कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए नोडल विभाग रहता है। नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने आज इस संबंध में बैठक कर अफसरों को जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
यह बैठक सचिवालय में हुई। कौशिक ने कुंभ मेला से पूर्व भीड़ प्रबंधन और सौंदर्यीकरण की तैयारियों पर अफसरों से बात की। इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार डीएम/मेलाधिकारी दीपक रावत को अगले महीने तक सीएसआर से कराए जाने वाले कार्यों से जुड़ी योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने सफाई व्यवस्था पर खास जोर दिया। उन्होंने हरिद्वार के नए नगरीय क्षेत्र में लाइट, डस्टबिन और सफाई व्यवस्था का प्रबंध करने के निर्देश दिए। हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून मेट्रो लाइन स्टेशन स्थल चयन की भी जिम्मेदारी दी गई।
मेला व्यवस्था पूर्णत: हाइटेक और वाइफाई युक्त होगा। सीसीटीवी और ड्रोन से संपूर्ण मेले की सुरक्षा संबंधित जानकारी ली जाएगी। बैठक में हरिद्वार नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग, डीएम हरिद्वार दीपक रावत, एसएसपी हरिद्वार वीके कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण नितिन भदौरिया, सचिव बंशीधर तिवारी आदि मौजूद थे।