फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumbh covid test scam : sit arrested first accused from haridwar

कोराना जांच फर्जीवाडाः एसआईटी ने की पहली गिरफ्तारी, टेस्ट किए बिना ही पोर्टल पर की थी फर्जी एंट्री

Thu, 22 Jul 2021 02:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Jul 2021 02:55 PM IST
सार

इस मामले में मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, नलवा लैब हिसार व डॉक्टर लाल चंदानी लैब को सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा की तहरीर पर नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
kumbh covid test scam : sit arrested first accused from haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ मेला 2021 में हुए कोरोना जांच फर्जीवाडे़ में एसआईटी की टीम ने पहली गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी डाटा फिडिंग का देख रहा था। जिसमें फर्जी तरीके से कोरोना टेस्ट किए बिना ही पोर्टल पर फर्जी एंट्री की थी। एसआईटी के जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने कुंभ में कोरोना जांच फर्जीवाड़े में आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई
विज्ञापन


फिर से आरोपी बनाए गए कई लोगों से पूछताछ की थी
कुंभ के दौरान कोविड जांच फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी ने बुधवार को फिर से आरोपी बनाए गए कई लोगों से पूछताछ की थी। एसआईटी सैंपल कलेक्टरों व स्वास्थ्य मेला विभाग की ओर से बनाए गए सेक्टर प्रभारियों से पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला के दौरान सेक्टर प्रभारी बनाए गए चिकित्सकों से पूछताछ

कुंभ मेले के दौरान हुए कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में एसआईटी की टीम पिछले चार दिनों से सैंपल कलेक्टरों व मेला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला के दौरान सेक्टर प्रभारी बनाए गए चिकित्सकों से पूछताछ कर रही थी। बुधवार को एसआईटी ने फिर से कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में आरोपी बनाए गए लोगों से पूछताछ की।

सीएमओ हरिद्वार की तहरीर पर नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज

बताया जा रहा है कि एसआईटी की टीम द्वारा किए गए डाटा की जांच के बाद इन लोगों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, नलवा लैब हिसार व डॉक्टर लाल चंदानी लैब को सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा की तहरीर पर नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज है।

 

एसआईटी ने मेला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से भी इस मामले में पूछताछ की थी। वहीं उनके कार्यालय से पिछले दिनो रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिए थे। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि बुधवार को कुछ लोगों से पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed