फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kumaun university got 32nd place in all india university

उत्तराखंड का यह विवि देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल 

Mon, 16 Jul 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 16 Jul 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
kumaun university got 32nd place in all india university
kumaun university

बीते वर्षों में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के काम करने के तरीकों में आए बदलाव के चलते विवि अब देश के नामी विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो गया है। इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में कुविवि को 32वां स्थान मिला है। रैंकिंग जारी होने के बाद विवि प्रशासन काफी उत्साहित नजर आ रहा है।

विज्ञापन


1973 में स्थापित हुए कुमाऊं विवि के लिए ये वर्ष अच्छे संकेत लेकर आया है। अक्सर खामियों को लेकर विवादों में रहे कुविवि ने बीते दो सालों में अपने कामकाज के तरीकों में सुधार किया है। आधुनिकता की दौड़ में शामिल होते हुए कुविवि ने विद्यार्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 के लिए कराए गए सर्वे में अक्टूबर से फरवरी 2018 तक देश के विश्वविद्यालयों से आवेदन मांगे गए थे। सूची को तैयार करने के लिए विश्वविद्यालयों की नेक ग्रेडिंग, कार्यों, अपग्रेडेशन, छात्र संख्या समेत कई बिंदू थे। इसके आधार पर कुमाऊं विवि को 1037 अंक मिले हैं। कुविवि के शोध निदेशक प्रो.राजीव उपाध्याय ने बताया कि रैंकिंग निर्धारण के लिए बनाए गए पैनल ने करीब देश के 850 सरकारी विश्वविद्यालयों में से 700 की रैंकिंग का निर्धारण किया। रैंकिंग सूची के पहले 38 विश्वविद्यालयों में पहले पायदान पर जेएनयू यूनिवर्सिटी दिल्ली, दूसरे पर दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रोफेसरों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की मेहनत का फल है। ये प्रारंभिक सफलता है और अभी रैंकिंग के पहले पायदान में आने के साथ विश्वभर की यूनिवर्सिटियों के मध्य स्थापित करना है। साथ ही कई प्रयोग विवि स्तर पर किए जा रहे हैं। 

- प्रो. डीके नौडियाल, कुलपति कुविवि

कूटा ने जताई खुशी
कुविवि शिक्षक संघ कूटा ने इंडिया टुडे के दो जुलाई के अंक में छपे सर्वे में कुविवि नैनीताल को 32वीं रैंक मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। खुशी जताने वालों में अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, सुचेतन साह, डा. विजय कुमार, डा. दीपक कुमार, डा. शिवांगी, डा. शुहेल जावेद, डा. एचएन पनेरू, डा. मनोज धुनी, डा. गगन होटी, डा. ललित मोहन, डा. दीपिका पंत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed