फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumaon Regiment Army Soldier death posted in ima dehradun

आईएमए में तैनात कुमाऊं रेजीमेंट के हवलदार लक्ष्मण ने तोड़ा दम, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Mon, 10 Jun 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शांतिपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शांतिपुरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Kumaon Regiment Army Soldier death posted in ima dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार और आईएमए देहरादून में तैनात लक्ष्मण सिंह कोरंगा (40) की पीलिया से जूझते हुए मौत हो गई। सैन्य सम्मान के साथ लक्ष्मण को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन


शांतिपुरी के ग्राम खमियां नंबर दो सत्य सत्संग आश्रम निवासी लक्ष्मण सिंह कोरंगा पुत्र स्व. बसंत बल्लभ 8-कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार थे। वे तीन साल से आईएमए देहरादून में इंस्ट्रक्टर पद पर तैनात थे। कुछ समय पूर्व ही लक्ष्मण और उनकी पत्नी उषा अचानक काफी बीमार हो गए। कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी तबियत में सुधार हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद लक्ष्मण अपनी पत्नी को शांतिपुरी छोड़कर ड्यूटी पर चले गए। बताया जा रहा है कि अचानक पीलिया बिगड़ने से ड्यूटी के दौरान लक्ष्मण बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह लक्ष्मण की मृत्यु हो गई। शनिवार देर रात तिरंगे में लिपटा लक्ष्मण का शव उनके आवास पहुंचा तो पत्नी उषा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लक्ष्मण के तीन भाई और दो बहनें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2009 में उनकी शादी हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। रविवार की सुबह पत्नी ने नम आंखों से पति को विदाई दी। इसके बाद रानीबाग चित्रशिलाघाट पर लक्ष्मण का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। चिता को मुखाग्नि बड़े भाई फौजी यशवंत सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed