{"_id":"5bbafeed867a5568674dbb5f","slug":"kumaon-first-yoga-resort-will-establish-in-bhimtal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल में बनेगा कुमाऊं का पहला योग रिजॉर्ट, 76 करोड़ से 2020 तक होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल में बनेगा कुमाऊं का पहला योग रिजॉर्ट, 76 करोड़ से 2020 तक होगा निर्माण
अंकुर शर्मा, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं का पहला योग रिजॉर्ट भीमताल में बनने जा रहा है। यहां योग और नैचुरोपैथी से सैलानियों की सेहत सुधारी जाएगी। स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र की पहल पर पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से बीएमएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड इसके लिए आगे आई है। यह कंपनी भीमताल में आयुष वेलनेस एंड योगा होटल बनाएगी। इसके लिए 30,000 वर्ग मीटर जमीन तय की गई है।
विज्ञापन
जमीन के लिए आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2020 तक यह योग रिसोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। 76 करोड़ की लागत से बनने वाले रिजॉर्ट में 250 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। इस रिजॉर्ट को लेकर जिला उद्योग महकमा खासा उत्साहित है।
विज्ञापन
ये होंगे फायदे
- योग, नैचुरोपैथी से होगी सैलानियों की सेहत की देखभाल
- कुमाऊं की स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों को मिलेगा बढ़ावा
- भीमताल और आसपास के क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन
- सरकार और स्थानीय लोगों की आय में होगा इजाफा
भीमताल में 76 करोड़ की लागत से योग रिजॉर्ट बनाया जा रहा है। इसमें 250 लोगों को रोजगार का लक्ष्य है। यह कुमाऊं का पहला रिजॉर्ट होगा जहां सैलानियों की नैचुरोपैथी आदि कराई जाएगी।
- विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र