फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kuhu garg in the semifinal of international badminton tournament.

चोट को मात दे कुहू ने पक्का किया युगल में पदक

Sun, 19 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
kuhu garg in the semifinal of international badminton tournament.
कुहू गर्ग - फोटो : अमरउजाला
मॉरिशस में चल रही मॉरिशस इंटरनेशनल सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने उंगलियों में चोट के बावजूद शानदार खेल दिखाते हुए पदक पक्का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में अपनी जोड़ीदार निंग्शी ब्लॉक हजारिका के साथ खेलते हुए कुहू ने मॉरिशस की ओविता दोखी और सानिया लिंब की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले राउंड में वॉकओवर मिलने के बाद कुहू और निंग्शी ब्लॉक हजारिका की जोड़ी ने क्वार्टर में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


शनिवार देर रात होगा सेमीफाइनल
इससे पहले कुहू ने टूर्नामेंट के सिंगल और मिश्रित युगल वर्ग में अपने जोड़ीदार कोना तरुण के साथ क्वार्टर फाइनल तक सफर तय किया। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि भारतीय समयानुसार शनिवार को देर रात महिला युगल के सेमीफाइनल में कुहू और एनबी हजारिका का मुकाबला जांबियाई जोड़ी इवेलियन साइमुपांगिला और ओगार साइमुपांगिला से होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सिंगल क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान कुहू की उंगलियों में चोट लग गई थी। इसके बाद शनिवार को मैदान पर उतरने पर संशय था। लेकिन कुहू ने शनिवार को न केवल मैच खेला, बल्कि शानदार प्रदर्शन कर जीत भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed