फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kuhu and Chirag play in indonesia

विजयपथ की ओर बढ़े कुहू व चिराग

Fri, 11 Oct 2013 10:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Oct 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
Kuhu and Chirag play in indonesia

अग्निपथ को पार करने के बाद अब उत्तराखंड की शान बने कुहू और चिराग विजयपथ की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
इंडोनेशिया में एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चिराग, कुहू और अक्षिता ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

गुरुवार को अंडर 17 मिक्स डबल्स के मुकाबले में चिराग सेन और कुहू गर्ग ने इंडोनेशिया की चैंपियन जोड़ी कुमारा याहैया अदी और रहमधान हस्तीयंती को 18-21, 22-20 और 21-16 से शिकस्त दी।

उत्तराखंड की अक्षिता भंडारी ने जोड़ीदार केरल की श्रेया बोस के साथ मिलकर अंडर-17 बालिका युगल में इंडोनेशिया की धीना एवं मुफीद हाना को 21-16, 21-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


लक्ष्य ने लिया नाम वापस
चिराग सेन ने अंडर 17 बालक एकल वर्ग में फिलीपींस के लोपेस बिल्सन को 21-18, 21-14 से हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में चिराग इंडोनेशिया के निरवांद्रा वेगा से 13-21, 15-21 से हार गए। उत्तरांचल बैडमिंटन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य सेन को चोटिल होने से नाम वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed