Kotdwar: दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर कई घंटों तक मदमस्त घूमते रहे गजराज, थमी रही वाहनों की रफ्तार
दुगड्डा धुमाकोट स्टेट हाईवे पर रथुवाढाब, मुंडियापाणी से वतनवासा, रामीसेरा तक सघन वन क्षेत्र पड़ता है। इन दिनों एक हाथी रामीसेरा और रथुवाढाब के बीच सड़क पर धमक रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार के रिखणीखाल विकासखंड की सीमा पर स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे नौ पर इन दिनों हाथी की धमक बनी हुई है, जिससे इस मार्ग पर घंटों जाम लग रहा है। वन विभाग हाथी की मूवमेंट पर निगाह बनाए हुए है।
दुगड्डा धुमाकोट स्टेट हाईवे पर रथुवाढाब, मुंडियापाणी से वतनवासा, रामीसेरा तक सघन वन क्षेत्र पड़ता है। इन दिनों एक हाथी रामीसेरा और रथुवाढाब के बीच सड़क पर धमक रहा है। हाथी कई घंटों तक सड़क पर डटा रहता है।
Uttarakhand: आदमखोर गुलदारों और घायल जानवरों से भर गए प्रदेश के रेस्क्यू सेंटर, नहीं बची जगह
जिससे मार्ग पर दोनों ओर जाम की स्थिति बन रही है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब हाथी सड़क से टस से मस नहीं हो रहा है तो लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही के लिए मजबूर हो रहे हैं।