फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Elephant dies after being hit by an express train going to anand vihar

Kotdwar News: आनंद विहार के लिए चली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दफनाया

Thu, 28 Nov 2024 06:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी)। Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Nov 2024 06:24 PM IST
सार

रात 10 बजे एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार से रवाना हुई। सनेह रोड हाल्ट स्टेशन से रात 10:20 बजे ट्रेन नजीबाबाद की ओर बढ़ी, तो ट्रैक के किनारे चंदनपुरा नई बस्ती क्षेत्र में अचानक हाथी ट्रैक पर आ गया।

विज्ञापन
Kotdwar News Elephant dies after being hit by an express train going to anand vihar
रेलवे ट्रैक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चली एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से वयस्क हाथी की मौत हो गई। बुधवार देर रात की घटना के बाद बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद हाथी का शव दफना दिया गया। एक वर्ष पहले भी इसी ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


बुधवार रात 10 बजे एक्सप्रेस ट्रेन कोटद्वार से रवाना हुई। सनेह रोड हाल्ट स्टेशन से रात 10:20 बजे ट्रेन नजीबाबाद की ओर बढ़ी, तो ट्रैक के किनारे चंदनपुरा नई बस्ती क्षेत्र में अचानक हाथी ट्रैक पर आ गया। उस समय ट्रेन पूरी रफ्तार पर थी। तेज टक्कर लगने से हाथी ट्रैक से बाहर बाईं ओर गिरा।
विज्ञापन


इससे ट्रेन तो पटरी से उतरने से बच गई, लेकिन हाथी की मौत हो गई। ट्रेन रोककर चालक व गार्ड ने सूचना कोटद्वार एवं नजीबाबाद रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे अधिकारियों ने मुरादाबाद कंट्रोल और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। देर रात बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की डीएफओ वंदना फोगाट, यूपी की कौड़िया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सचिन शर्मा आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri Lake: इंतजार खत्म...अब क्रूज बोट में बैठकर करें खूबसूरत वादियों का दीदार, झील में सैलानी बिता सकेंगे रात

वयस्क हाथी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद हाथी का शव घटनास्थल के पास ही जेसीबी से गड्ढा कर दफना दिया गया। इस दौरान रेलवे और वन विभाग के अधिकारी एवं काफी ग्रामीण मौजूद रहे।

 

पिछले साल 30 अक्तूबर को भी ट्रेन की चपेट में आकर मरा था हाथी
कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 28 अक्तूबर 2023 को ही हुआ था। यह ट्रेन 29 अक्तूबर की रात आनंद विहार टर्मिनल से वापस कोटद्वार के लिए रवाना हुई। 30 अक्तूबर की तड़के करीब पांच बजे कौड़िया क्षेत्र में रेलवे गेट संख्या 16 के निकट ट्रेन की टक्कर लगने से वयस्क हाथी और नीलगाय की मौत हो गई थी।

जहां मरता है हाथी, वहां लग जाता है कॉशन
नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच रेल गति 80 किमी. प्रतिघंटा है, लेकिन कौड़िया क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर लगने से हाथी की मौत के बाद रेलवे गेट संख्या 16 के दो किमी क्षेत्र में रेल गति घटाकर 35 किमी. प्रति घंटा की जा चुकी है। अब चंदनपुरा में हाथी मरने के बाद रेलवे यहां भी कॉशन लगा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed