{"_id":"6459f1d7b282fbb29d0020a7","slug":"kotdwar-news-elephant-attack-on-women-in-lansdowne-range-admitted-in-hospital-2023-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती
Tue, 09 May 2023 12:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 May 2023 12:50 PM IST
सार
Kotdwar Elephant Attack on Women News: अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन
हाथी ने महिला पर किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।
विज्ञापन
Pithoragarh News: हिमस्खलन की चपेट में आया कीड़ा जड़ी निकालने गया ग्रामीण, मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
साथी महिलाओं के चिल्लाने पर भागा हाथी
इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन