फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News Contractor and his associates Show weapons in an electronics factory and beat up female workers

Kotdwar: इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी में ठेकेदार और उसके साथियों ने लहराए हथियार, महिला कर्मियों से की मारपीट

Fri, 19 Jul 2024 04:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2024 04:08 PM IST
सार

फैक्टरी परिसर में श्रमिक व कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे ठेकेदार व उसके गुर्गों ने एक महिला कर्मी से मारपीट की। जिसके बाद कर्मचारी भड़क गए।

विज्ञापन
Kotdwar News Contractor and his associates Show weapons in an electronics factory and beat up female workers
कोटद्वार की फैक्टरी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्टरी केएमसी में श्रमिकों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान ठेकेदार व उसके गुर्गों की ओर से श्रमिकों और कर्मचारियों को हथियार लहराते हुए डराने व धमकाने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


ठेकेदार व उसके गुर्गों ने एक महिला कर्मी से मारपीट के साथ ही अभद्रता भी की। एक कर्मचारी के सिर पर बंदूक की बट से प्रहार किया। उनके रवैये से कर्मचारी भड़क उठे और जोरदार हंगामा किया। हथियार लहराए जाने की सूचना पर कोटद्वार से पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लियाहै।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह वेतन वृद्धि व श्रम विभाग के मानकों के अनुरूप वेतन दिए जाने की मांग को लेकर फैक्टरी परिसर में श्रमिक व कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। फैक्टरी प्रबंधन ने उनसे वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। प्रबंधन ने इसके बाद संबंधित ठेकेदार हरिद्वार के सुभाष चौहान को फोन किया और हड़ताल की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तों का कत्ल: स्मैक खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो छोटे भाई को जान से मार डाला, सिर पर बल्ली से किया वार

बताया जा रहा है कि ठेकेदार अपने बंदूकधारी साथियों के साथ सिगड्डी फैक्टरी पहुंचा। यहां पहुंचते ही उसने कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर कोटद्वार से तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव, एसएसआई जयपाल सिंह, सीआईयू प्रभारी कमलेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित श्रमिकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की भी की। कोतवाल मणिभूषण ने बताया कि फैक्टरी कर्मियों और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फैक्टरी में श्रमिकों के आक्रोश को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिहाज से पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed