फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Younger brother killed when he did not give money to buy smack in haldwani

रिश्तों का कत्ल: स्मैक खरीदने के लिए पैसे नहीं दिए तो छोटे भाई को जान से मार डाला, सिर पर बल्ली से किया वार

Fri, 19 Jul 2024 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:48 PM IST
सार

हल्द्वानी में स्मैक खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर बल्ली से हमला कर दिया। वारदात में छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने आरोपी भाई पर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Younger brother killed when he did not give money to buy smack in haldwani
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में स्मैक खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर बल्ली से हमला कर दिया। वारदात में छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चीनगर एक लामाचौड़ मुखानी निवासी सूरज चंद्र जोशी (28 वर्ष) बेरोजगार था। वह यहां मां के साथ रहता था। उसकी छह बहनें हैं और पांच भाइयों में सूरज सबसे छोटा था। तीसरे नंबर का भाई मनोज स्मैक का लती है। तहरीर के अनुसार 14 जुलाई की रात करीब नौ बजे सूरज और मनोज घर के बाहर थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मनोज ने सूरज से स्मैक के लिए पैसे मांगे। सूरज के पास पैसे नहीं थे और उसने इनकार कर दिया। इस पर मनोज ने झगड़ा शुरू कर दिया और पास ही पड़ी बल्ली उठाकर अपने छोटे भाई सूरज के सिर पर मार दी। जोरदार वार से सूरज लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। परिजनों ने आनन-फानन इसकी सूचना मुखानी पुलिस को दी और सूरज को एक निजी लेकर अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सूरज को बरेली स्थित राम मूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। सूरज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसी दिन सूरज के शव को लेकर घर पहुंचे। सूरज के भाई हरीश चंद्र जोशी ने अपने बड़े भाई मनोज के खिलाफ मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Exclusive: किसानों का घंटों का काम मिनटों में निपटाएगा कृषिराज 1.0 ड्रोन, IIM से होगी फंडिंग; जानिए डिटेल्स

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि घटना के पीछे स्मैक के लिए पैसे मांगने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed