{"_id":"6365270945219e6164231e93","slug":"kotdwar-famous-three-days-siddhabali-baba-annual-festival-will-held-from-december-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: नौ दिसंबर से होगा तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव, पढ़ें क्या होगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: नौ दिसंबर से होगा तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव, पढ़ें क्या होगा खास
Fri, 04 Nov 2022 08:24 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 04 Nov 2022 08:24 PM IST
सार
सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी और विवेक अग्रवाल ने बताया कि मेले के पहले दिन नौ दिसंबर को सुबह 5:00 बजे से पिंडी महाभिषेक होगा। प्रात: 7:00 बजे मंदिर परिक्रमा के बाद एकादश कुंडीय यज्ञ होगा।
विज्ञापन
सिद्धबली महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार में तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव आगामी नौ दिसंबर से होगा। पहले दिन के मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज होंगे। सिद्धबली मंदिर समिति ने मेले के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी और विवेक अग्रवाल ने बताया कि मेले के पहले दिन नौ दिसंबर को सुबह 5:00 बजे से पिंडी महाभिषेक होगा। प्रात: 7:00 बजे मंदिर परिक्रमा के बाद एकादश कुंडीय यज्ञ होगा।
विज्ञापन
बूढ़ी दिवाली: आम से लेकर खास तक हर किसी में दिखा उत्साह, उत्तराखंड में भैलो खेलकर ऐसे मनाया इगास, तस्वीरें
विज्ञापन
प्रात: 8:00 बजे सिद्धों का डांडा में पूजन होगा। अपराह्न 3:30 बजे सिद्धबली मंदिर से देवी रोड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। पहले दिन के मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज होंगे। मेले के दूसरे दिन दोपहर 1:00 बजे गढ़वाली भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गढ़वाली भजन गायक दर्शन फरस्वाण और भजन गायिका दीपा नागरकोटी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत माता मंदिर के महामंडलेश्वर श्री ललितानंद गिरी महाराज होंगे। मेले के अंतिम दिन 11 दिसंबर को प्रात: 10:00 बजे गढ़वाली जागर होंगे। दोपहर 12:00 बजे सवामन रोट सिद्धबाबा को चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
दोपहर 1:00 बजे से हिंदी भजन संध्या होगी जिसमें भजन सम्राट पियूषा कैलाश अनुज भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण होंगे।