फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar: Audio of conversation between revenue Officer and trader goes viral for demanding money

Kotdwar: राजस्व कर्मी और व्यापारी के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, हैसियत प्रमाणपत्र के एवज में मांगे पैसे

Thu, 10 Nov 2022 08:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जयहरीखाल/लैंसडौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जयहरीखाल/लैंसडौन Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Nov 2022 08:15 PM IST
सार

वायरल ऑडियो लैंसडौन तहसील क्षेत्र में एक महिला राजस्व कर्मी और एक व्यापारी के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है जिसमें राजस्व कर्मी हैसियत प्रमाणपत्र जारी करने की एवज में कानूनगो को पैसे देने की बात कर रही है।

विज्ञापन
Kotdwar: Audio of conversation between revenue Officer and trader goes viral for demanding money
ऑडियो वायरल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोटद्वार की लैंसडौन तहसील में तैनात एक राजस्व कर्मी व व्यापारी के बीच हैसियत प्रमाणपत्र के एवज में तीन हजार रुपये की मांग को लेकर हुई बातचीत के दो ऑडियो वायरल हुए हैं। वहीं एसडीएम ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


वायरल ऑडियो लैंसडौन तहसील क्षेत्र में एक महिला राजस्व कर्मी और एक व्यापारी के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है जिसमें राजस्व कर्मी हैसियत प्रमाणपत्र जारी करने की एवज में कानूनगो को पैसे देने की बात कर रही है। राजस्व कर्मी इस ऑडियो में व्यापारी को समझा रही है कि तहसील कर्मियों से उनके कई काम पड़ते रहते हैं। इसलिए पैसे देने पड़ेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: 29 नवंबर से देहरादून में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो में राजस्व कर्मी उस व्यापारी को कानूनगो का फोन आने पर उससे बात करने और रविवार को कानूनगो के कमरे में जाकर मिलने की बात कह रही है। इसके अलावा दूसरे वायरल ऑडियो में व्यापारी को एक अन्य व्यक्ति पैसे दे देना का समर्थन करता है। चर्चा है कि इस व्यापारी से हैसियत प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे गए हैं। 

एसडीएम स्मृता परमार ने कहा कि ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। यदि पैसों के लेनदेन को लेकर कोई बात प्रकाश में आई है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed