{"_id":"6860e36df98f2cefd60ccd75","slug":"kotdwar-alternative-route-washed-away-due-to-flood-in-the-stream-after-rain-road-to-army-camp-closed-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: बारिश से उफनाया गदेरा, वैकल्पिक मार्ग बहने से आर्मी कैंप का रास्ता बंद,नजीबाबाद हाईवे पर जमीन धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: बारिश से उफनाया गदेरा, वैकल्पिक मार्ग बहने से आर्मी कैंप का रास्ता बंद,नजीबाबाद हाईवे पर जमीन धंसी
Sun, 29 Jun 2025 12:32 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:32 PM IST
सार
Uttarakhand Weather News: पनियाली गदेरे में आए उफान में आर्मी कैंप से जुड़े रास्ते पर बना वैकल्पिक मार्ग बह गया। अब आर्मी कैंप से सीधा आवागमन पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
आर्मी कैंप का रास्ता बहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोटद्वार में आज भारी बारिश के बाद पनियाली गदेरा उफान पर आ गया। इस दौरान दो वर्ष पूर्व आई आपदा में बरसाती नदियों पर बने पुलों के साथ-साथ गबर सिंह आर्मी कैंप को जोड़ने वाले रास्ते पर बना वैकल्पिक मार्ग भी बह गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र का दौरा कर जल्द पुल निर्माण की बात कही थी। पिछले दिनों मालन नदी पर नया पुल बनकर तैयार हो गया। जिससे आवागमन भी शुरू हो गया। अन्य पुलों पर सुरक्षात्मक कार्य लगातार जारी है, लेकिन गबर सिंह आर्मी कैंप को जोड़ने वाले पनियाली गधेरे पर पुल निर्माण पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...नौ मजदूर लापता, दो के शव बरामद
विज्ञापन
ऐसे में जब रविवार को तेज बारिश हुई और पनियाली गदेरा उफान पर आ गय तो आर्मी कैंप को जोड़ने वाला रास्ता बह गया। अब आर्मी कैंप से मुख्य मार्ग का सीधा आवागमन पूरी तरह से बंद हा गया है।
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच निर्माणाधीन पुलिया धंसी, हाईवे बंद
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच फोरलेन हाईवे पर निर्माण के दौरान पुलिया क्षेत्र में जमीन धंस गई। इस दौरान यहां वाहन फंस गए और यातायात बंद हो गया। जेसीबी से रास्ता खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोटद्वार में लगी वाहनों की लंबी कतार लगी है।