फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   koshyari statement on harish rawat

उत्तराखंड सरकार पर भाजपा नेताओं ने तेज किए हमले

Sun, 18 May 2014 09:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 May 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
koshyari statement on harish rawat

पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी के हरीश रावत पर दिए बयान ने उत्तराखंड की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।

विज्ञापन


सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सीधे तौर पर सरकार को गिराने की बात तो नहीं कही लेकिन यह जरूर कहा कि हरीश रावत को चुनाव लड़कर विधानसभा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल सरक रही है और जनता का भरोसा खो बैठी है। आंख पर पट्टी बांधे बैठे कांग्रेसियों को भाजपा को मिला जनादेश नजर नहीं आ रहा है। वह अभी भी अपने खाने कमाने के साधन ढूंढ रहे है।

विज्ञापन

'पति-पत्नी को जनता ने नकार दिया'

koshyari statement on harish rawat

हरिद्वार से मुख्यमंत्री की पत्नी रेणुका रावत को हराकर सांसद निर्वाचित हुए डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरिद्वार में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी सरकार की स्थिरता के लिए वोट मांगे थे लेकिन जनता ने पति पत्नी को नकार दिया।

अब हरीश रावत में जरा भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा जब चुनाव एमपी के लिए नहीं बल्कि पीएम के लिए हुआ।

यह मोदी के आभामंडल का प्रभाव ही है कि चुनाव में बहुमत मिलते ही देश का सिस्टम पटरी पर आने लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर ऐसी जीत कभी नहीं हुई। भगत सिंह कोश्यारी ने 2.84 लाख के अंतर से जीतकर राज्य में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

अब देश को सुशासन मिलेगा: खंडूड़ी

koshyari statement on harish rawat

लगभग साढ़े ग्यारह बजे पौड़ी से नवनिर्वाचित सांसद व पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी भी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे तो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

खंडूड़ी ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी का ही कमाल है कि भाजपा ने अकेले ही बहुमत जुटा लिया। लेकिन फिर भी एनडीए के सहयोगी घटक साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना ही देश को मजबूती प्रदान करने वाली बात है। खंडूड़ी ने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्रवाद के लिए काम करेगी और देश तरक्की की तरफ बढ़ेगा।

विज्ञापन

भगतदा ने बताया राजनैतिक दर्शन

koshyari statement on harish rawat

नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनैतिक दर्शन भी रखा।

उन्होंने कहा कि देश में जो परिवर्तन मोदी के नेतृत्व में हुआ है वह मुल्क आजाद होने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू कर सकते थे लेकिन उन्होंने कार्ल मार्क्स को पढ़ा था, उनकी जड़े विदेशों में थी इसलिए वह देश की सूरत बदलने के बजाय अपनी जड़े बचाने में लगे रहे।

अटल बिहारी वाजपेई इस काम को कर सकते थे लेकिन भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, 24 राजनीतिक दलों का गठजोड़ था, इसलिए तमाम तरह के दबाव स्वतंत्र रूप से फैसला लेने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। मगर अब यह काम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed