{"_id":"588afdec4f1c1bbb7ecf6a63","slug":"koshyari-attack-cm-rawat-on-firing-in-arya-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सभा में फायरिंग पर कोश्यारी का CM रावत पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सभा में फायरिंग पर कोश्यारी का CM रावत पर हमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Jan 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में भाजपा नेता यशपाल आर्य की सभा में फायरिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम रावत पर हमला बोला है।
विज्ञापन
कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सीएम हरीश रावत बौखला गए हैं। कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ देने से हरीश रावत की हालत पतली हो गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सीएम रावत ऐसे कामों में करने में माहिर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी यशपाल आर्य की जनसभा में दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इसमें चार लोग घायल हुए थे जबकि कई चोटिल हो गए थे। आर्य ने सीएम रावत के इशारे पर हमला होने का आरोप लगाया था। यशपाल आर्य कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। आर्य कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।
विज्ञापन