फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kolkata's stalwarts won the Gold Cup title, Deepak dominated

Dehradun News: कोलकाता के धुरंधरों ने जीता गोल्ड कप का खिताब, दीपक छाए

Mon, 03 Jun 2024 04:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Kolkata's stalwarts won the Gold Cup title, Deepak dominated

विज्ञापन
दून में चल रहे 40वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को एएमएस कोलकाता और दिल्ली चैलेंजर्स की टीम के बीच खेला गया। इसमें कोलकाता के धुरंधरों ने 18 रन से मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बना कोलकाता के कप्तान दीपक पुनिया को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में खेले गए मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता के ओपनर बल्लेबाज भरत शर्मा और हिमांशु राना ने तेज खेल दिखाते हुए पहले विकेट के लिए 64 रन जुटाए। इसके बाद ध्रुव सिंह ने पारी को संभाला और 52 गेंदों में छह छक्के और चार चौकों के दम पर 72 रन बनाए। इसके बाद दीपक पुनिया ने कप्तानी पारी खेलते हुए पांच छक्के और चार चौकों के दम पर 47 गेंदों में 58 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 अनुकूल रॉय ने 28 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। दिल्ली के लिए ललित यादव ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत बहुत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद तो तीन खिलाड़ी छोटे निजी स्कोर पर चलते बने। पारी को धीरज सिंह ने संभाला तो मुकाबला रोचक बन गया। 84 गेंदों में 64 रन बना चुके धीरज भरत की गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद ललित यादव ने 79 गेंदों में 97 रन बनाए, लेकिन टीम का अन्य कोई खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके चलते मैच की आखिरी गेंद तक दिल्ली की टीम 288 रन ही बना पाई। कोलकाता के लिए अरुण ने चार विकेट चटकाए। दीपक पुनिया ने दो, वैभव अरोड़ा, प्रदीप और अनुकूल रॉय एक-एक विकेट लिया। समापन पर विशेष सचिव खेल अमित सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


-----



दीपक ने टूर्नामेंट में 266 रन बनाकर, नौ विकेट भी चटकाए

ऑल राउंडर खिलाड़ी दीपक पुनिया पूरे टूर्नामेंट में 266 रन बनाने में सफल रहे। साथ उन्होंने टूर्नामेंट में नौ विकेट भी चटकाए। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। दीपक इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा वह दिल्ली, हरियाणा के लिए भी खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed