{"_id":"6d8a67dcb3409ff61392494e09fb00df","slug":"know-about-dehradun-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, सोमवार को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, सोमवार को कैसा रहेगा राजधानी का मौसम
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राजधानी में सोमवार को भी बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर देर शाम तक हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। वहीं, रविवार को दिन भर रही धूप और उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश से ने मौसम सुहावना बना दिया था।
विज्ञापन
रविवार को 0.8 मिमी बारिश
राजधानी में संडे को उमस ने मुश्किल डे बना दिया। दिनभर हल्की धूप और उमस ने जीना मुहाल कर दिया। शाम को अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शाम साढ़े पांच बजे तक मौसम विभाग ने केवल 0.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की।
विज्ञापन
शहर में रविवार को सुबह से ही बादलों के बीच धूप और उमस ने पसीना छुड़ा दिया। लोग दिनभर उमस में हांफते रहे। शाम को बादल आने के बाद हल्की बारिश शुरू हुई। कुछ देर झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आई। देर शाम तक बूंदाबांदी जारी थी।
विज्ञापन
प्रदेश में भी रहेगी हल्की बारिश
प्रदेश में रविवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी फिलहाल कहीं भारी बारिश के आसार नहीं हैं। केवल कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।