फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Knee-filled water on the road, people imprisoned in homes

सड़क पर घुटनों तक भरा पानी, घरों में कैद हुए लोग

Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Knee-filled water on the road, people imprisoned in homes
बारिश के कारण विष्णुपुरम अपर नकरोंदा में जलभराव से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और लोगों को बाहर निकलने में भी मुश्किल उठानी पड़ रही है। विष्णुपुरम विकास समिति की ओर से इस संबंध में मेयर को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

विष्णुपुरम अपर नकरोंदा स्थित लेन दो में बारिश से हुए जलभराव ने लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। यहां हर साल बरसात में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों भी यहां कुछ ऐसा ही हाल है। स्थिति यह है कि सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया है। इससे लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। विष्णुपुरम विकास समिति की ओर से इस संबंध में मेयर को ज्ञापन सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष शेर सिंह बर्त्वाल ने बताया कि पूर्व में मेयर एवं पार्षद को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महासचिव सुबोध मनोड़ी ने कहा कि यही स्थिति रही तो कुछ समय बाद लोगों के घरों में भी पानी भर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed