{"_id":"624c2c6cf9ccf446cf5d4508","slug":"kishori-mangal-dal-will-be-formed-on-the-lines-of-yuvak-mangal-dal-and-mahila-mangal-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: युवक और महिला की तर्ज पर बनेंगे किशोरी मंगल दल, मंत्री रेखा आर्य ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: युवक और महिला की तर्ज पर बनेंगे किशोरी मंगल दल, मंत्री रेखा आर्य ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
Tue, 05 Apr 2022 05:18 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:18 PM IST
सार
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबन योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई धनराशि का उपभोग प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
rekha arya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में युवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए युवक मंगल दल और महिला मंगल दल की तर्ज पर किशोरी मंगल दल तैयार किए जाएंगे। इसके लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पीआरडी स्वयंसेवकों को विविध क्षेत्रों में योजित किए जाने के संबंध में एक्ट एवं नियमावली संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को स्वावलंबन योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई धनराशि का उपभोग प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिया जाए। इसके साथ ही भौतिक सत्यापन भी शीघ्र कर लिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जाए। इसके अलावा युवाओं को विविध क्षेत्रों में उनकी योग्यता के अनुसार व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वनाग्नि से बचाव के लिए युवक मंगल दल व महिला मंगल दल को वन विभाग से फायर वॉचर के रूप में प्रशिक्षित कराया जाए, जिससे न केवल वनाग्नि रोकने में सहायता मिलेगी, बल्कि दल के सदस्यों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें...कूड़ा निस्तारण केंद्र में लगी भीषण आग: 32 गाड़ी पानी डालने के बाद भी नहीं बुझी, जहरीले धुएं का गुबार फैलने से मचा हड़कंप
बैठक में सचिव युवा कल्याण दीपेंद्र कुमार चौधरी, अपर सचिव व निदेशक युवा कल्याण गिरधारी सिंह रावत, उप सचिव युवा कल्याण धीरेंद्र कुमार सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, एसके जयराज, सहायक समादेष्टा युवा कल्याण नीरज गुप्ता आदि उपस्थित थे।