फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishor upadhyay blame cm trivendra for bad condition of uttarakhand 

सीएम त्रिवेंद्र पर बरसे और योगी आदित्यनाथ की तारीफ के बांधे पुल, जानिए क्या बोले किशोर उपाध्याय

Mon, 24 Apr 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Apr 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
 kishor upadhyay blame cm trivendra for bad condition of uttarakhand 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर यह कहकर निशाना साधा कि जिन लोगों पर उंगलियां उठी हैं, वही उनके बगलगीर है। ऐसे में भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति की जो बात सरकार ने की है, उसमें विरोधाभास दिखाई दे रहा है। अलबत्ता उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में यह जरूर कहा कि उन्होंने संदेश देने का काम किया है।

विज्ञापन


किशोर शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का माहौल अलग है। यहां जिन लोगों पर उंगलियां उठी, जिन पर खनन माफिया को प्रश्रय देने के आरोप लगे, वह मुख्यमंत्री के बगलगीर हैं। उन्होंने सवाल किया कि इन बगलगीरों के मामले में जुबां क्यों बंद हो गई? किशोर ने कहा कि भाजपा ने भय और भ्रष्टाचार से मुक्ति की बात की। मगर उसकी इन बातों में विरोधाभास है।
विज्ञापन


अब सरकार 60 हजार अध्यापकों के मामलों की जांच सीबीआई को दे रही है। एनएच घोटाले की जांच भी सीबीआई को देने की बातें हुईं। लेकिन अभी यह रहस्य ही है कि सीबीआई की जांच सौंपी भी गई है कि नहीं। उन्होंने कहा कि जो सीएम के बगलगीर हैं और एनचएच घोटाले की जांच नहीं होने देना चाह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री संवेदनशील नहीं हैं।

अब नौ तारीख को होगी पीसीसी की बैठक

 kishor upadhyay blame cm trivendra for bad condition of uttarakhand 

वह चकराता में बस दुर्घटना के दौरान उसी इलाके में थे, मगर वह घटनास्थल नहीं पहुंचे। ये बड़ा बस हादसा था, जिसमें 44 लोग मारे गए। ऐसे में सुरक्षित यात्रा का संदेश कैसे जाएगा। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद बहुत से लोगों ने अपने रिजर्वेशन कैंसल करा दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षित सड़कों का संदेश देने में नाकाम रही है। 

मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया
कांग्रेस भवन में चकराता के गुम्मा में बस दुर्घटना के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कांग्रेजनों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों की आत्मा प्रति शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
  
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक अब हर महीने की 24 तारीख के स्थान पर नौ तारीख होगी। नौ मई की बैठक बदरीनाथ में रखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि शनिवार से वह दौरे पर रहेंगे। वह हरिद्वार से चौखुटिया जाएंगे जहां एक बालिका की मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed