फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kishor upadhyay attack on modi government,

मोदी सरकार ने उत्तराखंड को हर तरह से दिए घाव: किशोर

Wed, 07 Dec 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 07 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
kishor upadhyay attack on modi government,
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार पर हर क्षेत्र में उत्तराखंड की उपेक्षा का आरोप लगाया है। भाजपा ने गंगा के नाम पर चुनाव लड़ा। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा के उद्गम गोमुख के लिए एक पैसा नहीं दिया गया है। हर तरह से केंद्र ने उत्तराखंड को घाव दिए हैं, जिसका जवाब जनता चुनावों में देगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह में जरा भी नैतिकता है तो उन्हें परिवर्तन रैली के दौरान उत्तराखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विशेष राज्य का दर्जा खत्म होने से घाटा
स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका कहना है कि विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर प्रतिवर्ष उत्तराखंड को 3300 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है। 19 नवंबर से शुरू हुई इंदिरा गांधी सतत विकास संकल्प यात्रा में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस की 6 दिसंबर को हल्द्वानी और सात को काशीपुर में संकल्प यात्रा प्रस्तावित थी। अमित शाह की सात दिसंबर को हल्द्वानी में परिवर्तन यात्रा को देखते हुए इन्हें स्थगित किया गया है। कांग्रेस दूसरी पार्टी के कार्यों में दखल नहीं देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed