{"_id":"5c650d73bdec224be317f08f","slug":"kisan-samman-nidhi-yojana-for-rudrapur-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दायरे में रुद्रपुर के 1.9 लाख किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दायरे में रुद्रपुर के 1.9 लाख किसान
Thu, 14 Feb 2019 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
कीर्तिराज रुमाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के सभी लघु एवं सीमांत किसानों के सर्वे का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। कृषि, सहकारिता और राजस्व विभाग के सर्वे में एक लाख 9 हजार 940 किसान इस योजना के दायरे में हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की पीएम मोदी की महारैली को देखते हुए प्रशासन की कोशिश थी कि सर्वे के इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। प्रदेश सरकार की योजना महारैली में पीएम की इस योजना को अधिक से अधिक प्रचारित करने की है। माना जा रहा है कि महारैली में पीएम का फोकस भी किसानों पर रहेगा। बुधवार को मीडिया से मुखातिब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने योजना के कसीदे गढ़कर इस का संकेत भी दिया। महौरली में प्रधानमंत्री किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए ब्याज रहित ऋण की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
यही वजह है कि विभिन्न विभागों के अधिकारी भी प्रधानमंत्री की ओर से 31 मार्च तक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त डालने की घोषणा को पूरा करने के प्रयास में जुटे हैं। जिले में दो हेक्टेयर से कम जोत वाले करीब 1.9 लाख किसान इस दायरे में आ रहे हैं। अब इन किसानों की पात्रता की भी जांच की जाएगी। इस योजना से जिले के किसानों के खातों में पहली किस्त के रूप में इसी माह 2000 रुपये पहुंचने की उम्मीद है। जिले में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर लेखपाल, कृषि विभाग की टीम ने यह सर्वे किया है।
विज्ञापन