फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan mahakumbh protest rally from haridwar to delhi on september

‘किसान कुंभ’ में लिया गया फैसला, इस दिन हरिद्वार से दिल्ली को करेंगे कूच

Tue, 19 Jun 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 19 Jun 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
kisan mahakumbh protest rally from haridwar to delhi on september
- फोटो : ANI File Photo

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ‘किसान कुंभ’ के तीसरे दिन भी केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारों पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया गया। किसानों ने गन्ना भुगतान और कर्जा माफी सहित अन्य मांगों को लेकर 23 सितंबर से हरकी पैड़ी से दिल्ली स्थित राजघाट पर पैदल यात्रा निकालने का निर्णय लिया। किसानों ने एसडीएम मनीष सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

विज्ञापन


रोड़ीबेलवाला मैदान में बने महेंद्र सिंह टिकैत घाट पर आयोजित किसान कुंभ में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में किसानों से जितने वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा पार्टी को 2019 में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के परिणामों से साफ हो गया कि समाज के हर वर्ग का भाजपा से विश्वास उठ गया। किसानों को पेंशन, बीपीएल परिवारों को पक्के मकान दिलाने की दिशा में कोई काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय महासचिव युद्घवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है। जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों पर पत्थर मारने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तो वापस ले लिए। लेकिन आंदोलन करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे आज तक वापस नहीं हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जुमलों की सरकार साबित हुई है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात भी जुमला साबित हो रहा है। मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि जब देश में दलहनों की कमी पड़ी तो केंद्र सरकार ने किसानों से दलहन की फसलें तैयार करने को कहा और 5500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने को वादा किया। अब किसानों की फसल तैयार हुई तो 2800 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी गई। उन्होंने कहा कि अन्य देशों से महंगे दामों पर दाल खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त हरिद्वार जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के बजाय अडानी और अंबानी की आय बढ़ाने की चिंता है। किसान, मजदूर की भावनाओं को लूटने को भाजपा विभिन्न तरह के षड्यंत्र रचती है। प्रदेश सचिव रवि कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, राजपाल शर्मा, चौधरी विजयपाल सिंह, प्रेम सिंह श्वेता, दिगंबर सिंह, परमार सिंह चड्ढा, जगवीर सिंह, सुमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सुक्रमपाल, नवीन, गौरव, ओमपाल, विनोद, सुमित कुमार, चमनलाल शर्मा, प्रेम सिंह, बलजिंदर सिंह आदि ने भी किसानों को संबोधित किया।


नौ जुलाई को करेंगे आंदोलन 
हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान कराने को राज्य सरकार चीनी मिलों पर दबाव नहीं बना रही है। भुगतान न होने से किसान की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। भाकियू नौ जुलाई को जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी।

प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञान में शामिल प्रमुख मांगें
- बिजली के बढ़े हुए रेट वापस लिए जाएं। 
- स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू की जाए। 
-चुनावी घोषणा के अनुसार किसानों का कर्जा माफ किया जाए। 
- समस्त चीनी मिलों द्वारा बकाया भुगतान दिलाया जाए। 
- किसानों को सस्ता कर्जा न देकर उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए। 
- किसान फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों का शोषण बंद किए जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed