फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kisan andolan in uttarakhand latest news: tractor rally in roorkee

Kisan Andolan in Uttarakhand : कृषि कानूनों के विरोध में रुड़की किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Tue, 26 Jan 2021 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/नारसन/भगवानपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/नारसन/भगवानपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Jan 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: tractor rally in roorkee
इस दौरान रैली में ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा फहराता दिखा - फोटो : amar ujala

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आहूत ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर पहुंचे हैं। इस दौरान रैली में ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा फहराता दिखा।

विज्ञापन


Farmers Protest: तिरंगे के साथ जोश से लबरेज दिखे सैकड़ों किसान, ट्रैक्टर रैली के लिए उत्तराखंड से दिल्ली रवाना, तस्वीरें...
विज्ञापन


उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में यह रैली निकाली

वहीं जो किसान वहां नहीं जा सके उन्होंने मंगलवार को रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

सोमवार को भी विभिन्न जगहों से अलग-अलग जत्थों में किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया। कोई ट्रैक्टर से तो कोई गाड़ी में और कोई ट्रक में जरूरत का सामान लादकर रवाना हुआ। वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि जो किसान दिल्ली नहीं गए हैं, उन्होंने आज रुड़की में ही ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

किसानों की ताकत को कम आंक रही है केंद्र सरकार

किसानों का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल मंडल के महामंत्री अरविंद राठी ने बताया कि जिले से हजारों की संख्या में किसान पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं। सैकड़ों किसान सोमवार को भी रवाना हुए। घाड़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राव नईम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की ताकत को कम आंक रही है।

उत्तराखंड से हजारों की तादाद में दिल्ली पहुंचे  हैं किसान

इस अवसर पर राव फारूख, चौधरी शाहनवाज, अकीदत, राव कालू, दानियाल आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने बताया कि उत्तराखंड से हजारों की तादाद में किसान दिल्ली पहुंचे हैं।

खटीमा से दो बसों सहित पचास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों लगभग 1800 किसान दिल्ली रवाना हुए

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने खटीमा से दो बसों सहित पचास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में महिलाओं सहित लगभग 1800 किसान दिल्ली रवाना हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले थारु राणा परिषद सहित अन्य संगठनों से जुड़े किसान इसमें शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed