फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Medical College: Kidney transplant facility will be started in Doon Hospital

Doon Medical College: दून अस्पताल में शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा

Fri, 14 Oct 2022 09:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 09:36 PM IST
सार

दून मेडिकल अस्पताल में इस क्रम में यूरोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। यूरोलॉजी की ओपीडी सप्ताह में दो दिन चलेगी। वहीं, ओपन सर्जरी भी यहां शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Doon Medical College:  Kidney transplant facility will be started in Doon Hospital
दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब किडनी ट्रांसप्लांट (गुुर्दा प्रत्यारोपण) की सुविधा भी शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह सुविधा शुरू होने से अब किडनी मरीजों को निजी अस्पतालों के महंगे इलाज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

विज्ञापन


दून मेडिकल अस्पताल में इस क्रम में यूरोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। यूरोलॉजी की ओपीडी सप्ताह में दो दिन चलेगी। वहीं, ओपन सर्जरी भी यहां शुरू कर दी गई है। इसके अलावा दूरबीन विधि से सर्जरी, गुर्दा प्रत्यारोपण की तैयारी भी कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मौजूदा दौर में लोग बड़ी संख्या में मूत्र, किडनी, प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों से ग्रसित हैैं। प्राथमिक रूप से ऐसे लोग साधारण चिकित्सकों से इलाज कराते हैं, लेकिन इसका स्थायी इलाज नहीं होता। दून समेत गढ़वाल क्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में यूरोलॉजिस्ट की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोग निजी अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर हैैं। जहां उनका काफी पैसा खर्च हो जाता है। जबकि अस्पताल में उन्हें रियायती दर पर उपचार मिलेगा। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों का उपचार निशुल्क होगा।


उन्होंने बताया कि यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज विश्वास ने ज्वाइन कर लिया है। वह एम्स सहित कई बड़े चिकित्सा संस्थानों में सेवा दे चुके हैैं। जिसका लाभ मरीजों को मिलेगा। डॉ. सयाना ने बताया कि अगले छह माह के भीतर यूरोलॉजी मेें दूरबीन विधि से भी ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। वहीं एक साल के भीतर गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू करने का भी लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed