फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidney racket Mastermind Amit Wife register report  for sale property in fake Document

किडनी कांड: मास्टरमाइंड अमित की पत्नी पहुंची थाने, पुलिस से पति के खिलाफ दर्ज कराई ये रिपोर्ट

Thu, 25 Oct 2018 08:20 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Oct 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
kidney racket Mastermind Amit Wife register report  for sale property in fake Document
kidney king doctor amit

किडनी कांड के मास्टरमाइंड अमित राऊत की पत्नी ने भी अब पुलिस से उसकी शिकायत की है। शिकायत है कि अमित राऊत फर्जी तरीके से अटैच संपत्तियों को बेचना चाहता है। मामले में जांच एसपी क्राइम लोकेश्वर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को अमित की पत्नी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन


काबिलेगौर है कि किडनी कांड के मास्टरमाइंड अमित राऊत की अधिकांश संपत्तियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अटैच की हुई हैं। पिछले दिनों अमित राऊत ने इन संपत्तियों को बेचने के लिए दो लोगों के नाम अलग अलग पावर ऑफ अटार्नी की थी। पुलिस को जब इस मामले का पता चला तो इसकी जांच एसपी क्राइम लोकेश्वर सिंह को दी गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अमित राऊत की इन संपत्तियों में से ही एक संपत्ति (गुरुग्राम स्थित बंगला) में उसकी पत्नी बुलबुल कटारिया भी रहती हैं। बताया जा रहा है बुलबुल को बार बार यह बंगला खाली करने के लिए कहा जा रहा है ताकि उसका सौदा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उस बंगले के आगे बाकायदा ईडी ने अटैचमेंट के बोर्ड लगाए हुए हैं। इससे परेशान होकर बुलबुल कटारिया ने 12 अक्तूबर को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड से इसकी शिकायत की थी। इसमें पुलिस मुख्यालय ने एसपी क्राइम को मामले की जांच करने के आदेश दिए। इस पर अब बुलबुल कटारिया को बृहस्पतिवार को देहरादून बुलाया गया है। 

बुलबुल कटारिया ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा था। जांच मेरे द्वारा की जा रही है। लिहाजा इस मामले में उनके बयान आवश्यक हैं। इसलिए उन्हें देहरादून बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। 
- लोकेश्वर सिंह, एसपी क्राइम 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed