तीन शादी के सवाल पर भड़क उठा किडनी किंग, डोनाल्ड ट्रंप का देने लगा उदाहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में तीन शादी के सवाल पर डॉ.अमित नाराज हो गया। उसका कहना था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तीसरी शादी का सवाल क्यों नहीं किया जाता है, बार-बार मुझी से यह सवाल क्यों करते हो।
यही नहीं किडनी गैंग के सरगना डॉ.अमित को देश-विदेश की करीब 12 भाषाओं का ज्ञान है। अंग्रेजी में उसकी अच्छी पकड़ है।
डाक्टर अमित को नहीं है कोई अफसोस
किडनी गैंग के सरगना डॉ.अमित को इस काले धंधे को लेकर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है। वह किडनी कानून में बदलाव की वकालत भी करता है। कहता है कि यदि कानून सही होता तो राजनेता अमर सिंह जैसे लोगों को किडनी बदलवाने विदेश नहीं जाना पड़ता। वो बेबाकी से कहता है कि कानून और मीडिया की नजर में भले ही वह अपराधी हो, मगर उसने सैकड़ों जिंदगी बचाई हैं। उन सब की दुआएं उनके साथ हैं। जेल से बाहर आकर फिर यह काम करने या न करने का सवाल डॉ.अमित मुस्कराते हुए टाल गया।
जिंदगी के 64 बसंत देख चुके किडनी गैंग का सरगना डॉ.अमित पुलिस हिरासत में आत्म विश्वास से भरा नजर आया। वो यह मानने को तैयार नहीं था कि वो कोई गलत काम कर रहा है। वो मानता है कि किडनी ट्रांसप्लांट गैर कानूनी है, मगर उनकी नजर में किसी की जिंदगी बचाना उससे भी ऊपर है।
यही वजह है कि परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के दबाव के बावजूद किडनी बदलने के काम से खुद को अलग नहीं कर पाया। उसकी नजर में यह कारोबार नहीं है। वो कहता है कि उसका एक भी ऑपरेशन नाकाम नहीं हुआ है। दूसरे डाक्टर इस काम को छह घंटे में करते हैं, जबकि वह ढाई घंटे में कर देता है।