फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnapping-minor-imprisonment

Dehradun News: नाबालिग का अपहरण करने वाले को तीन साल की सजा

Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
kidnapping-minor-imprisonment
फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग के अपहरण के आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। आरोपी पर पॉस्को एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में नाकाम रहा।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा के अनुसार, एक व्यक्ति ने 25 जनवरी 2020 को थाना सहसपुर में तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी शाम को बाजार गई थी। लेकिन, वह घर लौटकर नहीं आई। बाजार में उसे संजय निवासी मुबारकपुर मीरा भनेड़ा जिला बिजनौर यूपी के साथ देखा गया। शिकायतकर्ता ने शक जताया कि वह बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सहसपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तीन फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

अपने बयानों में पीड़िता ने बताया कि वह संजय कुमार से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती थी। परिजन पहले शादी के लिए तैयार थे लेकिन बाद में मुकर गए। 24 जनवरी 2020 को वह घर से हरिद्वार तक अकेली गई। इसके बाद नजीबाबाद पहुंची और संजय को बुलाया। दोनों संजय के घर गए तो परिजनों ने भगा दिया। इसके बाद वे हरिद्वार में किराये के कमरे में रहने लगे। यहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में अभियोजन पक्ष संजय के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोप को सिद्ध करने में असफल रहा। मंगलवार को अदालत ने केस पर फैसला सुनाते हुए दोषी को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed