{"_id":"642b340686057cacd50a0a04","slug":"khushboos-world-blossomed-finding-two-year-old-innocent-dehradun-news-c-5-drn1005-121714-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: डीएम ने की पहल तो दो साल के मासूम को पाकर खिल उठी खुशबू की दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: डीएम ने की पहल तो दो साल के मासूम को पाकर खिल उठी खुशबू की दुनिया
Tue, 04 Apr 2023 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:02 PM IST
सार
हरिपुरकला रायवाला निवासी खुशबू शर्मा ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने फरवरी में उनको घर से निकाल दिया था। पुलिस की ओर से काउंसिलिंग कराई गई। इसमें खुशबू ने बच्चा वापस देने की मांग की लेकिन वह पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
डीएम ने मां को बच्चे से मिलवाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी सोनिका ने जन सुनवाई के दौरान दो साल के बच्चे को उसकी मां से मिलवाया। बच्चे को पाकर खुशबू की खुशी का ठिकाना न रहा। उधर, सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई के दौरान डीएम के समक्ष 96 शिकायतें आईं। डीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हरिपुरकला रायवाला निवासी खुशबू शर्मा ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने फरवरी में उनको घर से निकाल दिया था। पुलिस की ओर से काउंसिलिंग कराई गई। इसमें खुशबू ने बच्चा वापस देने की मांग की लेकिन वह पूरी नहीं हुई। किसी परिचित ने खुशबू को जिलाधिकारी के जन सुनवाई कार्यक्रम के बारे में बताया। जिस पर बीते सप्ताह खुशबू ने डीएम के समक्ष अपनी समस्या रखी। जिलाधिकारी ने 28 मार्च को अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को खुशबू को उसका बच्चा मिल गया।
विज्ञापन
उधर, जन सुनवाई में बिजली, पानी, सिंचाई, आपसी विवाद, शिक्षा, आरटीई के माध्यम से एडमिशन दिलाने आदि समस्याएं भी लोगों ने उठाई। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में संचालित हो रहे खनन पट्टे व स्टोन क्रशर, जिनकी समय सीमा पूर्ण हो चुकी है को तत्काल बंद कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विकासनगर के जामुनखाता में भू-माफिया की ओर से रास्ता बंद किए जाने, शंकरपुर हुकुमतपुर में निजी भूमि से बिजली की लाइन डाले जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। लालतप्पड़ डोईवाला में प्राॅपर्टी डीलर की ओर से परेशान किए जाने संबंधी शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रोजगार देने के लिए लगेंगे शिविर
मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने बताया कि शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए शिविर आयोजन किए जा रहे हैं। विकासखंड कालसी में पांच अप्रैल, विकासनगर में छह अप्रैल, चकराता में सात अप्रैल, सहसपुर में आठ अप्रैल, डोईवाला में 10 अप्रैल और रायपुर में 11 अप्रैल को शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।