{"_id":"6314344f5b0e4e7ae63fc1db","slug":"khimlog-pass-uttarkashi-trekker-dies-while-rope-rappelling-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trekkers Trapped: खिमलोग दर्रे में फंसे उत्तरकाशी के चार ट्रैकर और पोर्टर, रोप रैपलिंग करते हुए एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Trekkers Trapped: खिमलोग दर्रे में फंसे उत्तरकाशी के चार ट्रैकर और पोर्टर, रोप रैपलिंग करते हुए एक की मौत
Sun, 04 Sep 2022 11:05 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:05 AM IST
सार
सांगला पुलिस थाना के मुताबिक उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि पोर्टरों के साथ ट्रैकरों का एक दल उत्तरकाशी से किन्नौर के लिए निकला था, लेकिन इसी बीच सभी छितकुल से आगे फंस गए हैं। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी से खिमलोग पास होते हुए ट्रैकिंग पर निकले एक ट्रैकर की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैकर रोप रैपलिंग कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैकर हाथ फिसलने से गिर गया। इसमें से चार लोग खिमलोग दर्रे में फंसे हैं, जबकि चार नीचे उतरकर छितकुल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सुजॉय डुले निवासी गांव लिवाड़ी डॉ. फिटारी तहसील मोरी जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है जबकि घायल सुब्रता बिस्वास पुत्र निमाई चंद बिस्वास निवासी दुर्गा नगर डॉ. चकदहा तहसील कल्याणी जिला नादिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस सांगला थाना के मुताबिक उन्हें शनिवार को सूचना मिली कि पोर्टरों के साथ ट्रैकरों का एक दल उत्तरकाशी से किन्नौर के लिए निकला था, लेकिन इसी बीच सभी छितकुल से आगे फंस गए हैं। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हैं। इसके बाद शनिवार सुबह नरोत्तम ज्ञान ट्रैकर, पोर्टर कल्याण सिंह, प्रदीप और देवेंद्र सुबह 7:00 बजे पैदल वहां से निकले और शाम करीब 5:00 बजे छित्तकुल डिस्पेंसरी पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मूसा निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड: कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने वाला शातिर अंडरग्राउंड, अब खुली पूरी कहानी
यहां उन्होंने पूछताछ में बताया कि इनके पास ट्रैकिंग की अनुमति है। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथियों के फंसे होने के बारे में भी जानकारी दी। डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। आज सुबह से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि प्रशासन की ओर से फंसे ट्रैकरों और पोर्टरों को रेस्क्यू के लिए क्यूआरटी की टीम, होमगार्ड और आईटीबीपी के जवानों को सुबह भेजा गया।