फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Khalanga Bravery Cycle Rally taken out for health and environment

खलंगा बहादुरी साइकिल रैली से दिया स्वास्थ्य व पर्यावरण का संदेश

Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Khalanga Bravery Cycle Rally taken out for health and environment
ऐतिहासिक 47वें खलंगा मेले का शुभारंभ ‘खलंगा बहादुरी साइकिल रैली’ से हुआ। स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर खलंगा युद्ध स्मारक सहस्त्रधारा से शुरु हुई रैली खलंगा युद्ध कीर्ति स्तंभ नालापानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित होने वाले खलंगा मेले से एक दिन पूर्व शनिवार को साइकिल रैली निकाली। सुबह 7:30 बजे बलभद्र खलंगा विकास के अध्यक्ष दीपक बोहरा और गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने वीर सेनानायक कुँवर बलभद्र के समारक पर पुष्पगुच्छ चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। साइकिल रैली का नेतृत्व कर्नल अनिल गुरूंग और कप्तान गोपाल राना ने किया। इसके बाद चन्द्रयानी मंदिर नालापानी में यज्ञ, पूजन एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया । समिति के अध्यक्ष दीपक बोहरा ने बताया कि नालापानी पर्वतीय श्रृंखला के सबसे ऊंचे शिखर जिस पर कभी सेनानायक वीर बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिकों का सुदृढ़ खलंगा किला आज भी गर्व से मस्तक उठाए खड़ा है। बताया कि सन 1814 में गोर्खाली, गढ़वाली- कुमाऊंनी स्थानीय लोगों ने सेनापति बलभद्र थापा के नेतृत्व में अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन बार अंग्रेजों के आक्रमण को पूरी तरह विफल कर दिया था। मुख्य सचिव प्रभा शाह ने बताया कि वीर सेनानायक बलभद्र थापा एवं उनके वीर सैनिक इस चंद्रयानी मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना किया करते थे। इसम मौके पर बीनू गुरूंग, विनित भुषाल, शशिकांत शाही, एलबी गुरूंग, किशन पँवार , कर्नल सीबी थापा, राम सिंह थापा ,कर्नल डीएस खड़का, कर्नल एसएम शाही , दीपक कार्की , कपिल. बोहरा शमशेर थापा , शेरजंग राना, डीएस भंडारी , सरोज गुरूंग ,नीरा थापा, पूजा सुब्बा कमला थापा,सुनीता क्षेत्री , रायपुर कीर्तन मंडली , पूर्णिमा प्रधान उपस्थित रहे7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed