{"_id":"59df17ec4f1c1bf4688b558d","slug":"kewal-khurana-will-improve-uttarakhand-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात सुधार के लिए नए विकल्पों पर होगा काम : खुराना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात सुधार के लिए नए विकल्पों पर होगा काम : खुराना
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
केवल खुराना
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना को प्रदेश में यातायात सुधार के लिए सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात की नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
खुराना ने फोन पर बातचीत में बताया कि यातायात सुधार के लिए नए विकल्पों पर काम किया जाएगा। हर वर्ग को साथ लेकर काम किया जाए।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार ने उत्तराखंड भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के कैडर रिव्यू में एक पद पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात का पद सृजित किया गया है। नवसृजित पद पर डीआईजी की तैनाती होने तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्मिक केवल खुराना को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात के रुप में अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
वह प्रदेश के तमाम जिलों में यातायात सुधार के लिए काम करेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें अतिरिक्त स्टाफ भी दिया जाएगा। वह जिलों के कप्तानों से समन्वय बनाकर काम करेंगे। नई जिम्मेदारी को लेकर फोन पर हुई बातचीत में केवल खुराना ने बताया कि आबादी के साथ वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस जिम्मेदारी को वह चुनौती के रुप में लेकर पूरी टीम को साथ लेकर सुधार के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
जनमानस से भी इस बारे में राय मशविरा कर सुधार को कड़े फैसले लिए जाएंगे, ताकि यातायात में सुधार आ सके। बता दे कि पुलिस मुख्यालय में केवल खुराना को नई जिम्मेदारी देने को लेकर कई दिन से माथापच्ची चल रही थी।