फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kenya Runner wins nainital 10th monsoon mountain marathon

कीनिया के स्टीफन कोसगे ने जीती 10 वीं मानसून माउंटेन मैराथन, लैंसडौन के विपिन दूसरे स्थान पर

Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
kenya Runner wins nainital 10th monsoon mountain marathon
माउंटेन मैराथन विजेता - फोटो : अमर उजाला

रन-टू-लिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी एमटीबी चैलेंज कप और मानसून माउंटेन मैराथन के तहत रविवार को 21 किमी की मुख्य मैराथन एवं अन्य दौड़ हुई। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के बीच सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग की दौड़ हुई। अंत में ओपन-टू-ऑल रन फॉर फन प्रतियोगिता भी हुई।

विज्ञापन


डीएसए मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ एलआईसी के अधिशासी निदेशक विनय शाह एवं वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक एनएस रावत ने झंडी दिखाकर किया। 21 किमी की मुख्य दौड़ में कीनिया के स्टीफन कोसगे विजेता रहे। उन्होंने 1:22:06 मिनट में दौड़ पूरी की।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर गढ़वाल सेंटर लैंसडौन के विपिन सिंह और तीसरे स्थान पर केआरसी रानीखेत के अनिल यादव रहे। महिला वर्ग में मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी अव्वल रहीं। उन्होंने 1:36:52 मिनट में दौड़ पूरी की। अमरोहा की रेनू दूसरे, बनारस की सीमा पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। वेटरन वर्ग के विजेता दामोदर रहे। उन्होंने 1:37:57 मिनट में दौड़ पूरी की। अनिल कुमार दूसरे एवं चरन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक सचिव अंतरराष्ट्रीय धावक रहे हरीश तिवारी ने डीएम सविन बंसल समेत प्रायोजकों का धन्यवाद किया। अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 3.95 लाख रुपये के पुरस्कार बांटे गए। संचालन हेमंत बिष्ट एवं नवीन पांडे ने किया।


अर्पिता-प्रत्यूष और करुणा-गिरीश अव्वल
प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में अर्पिता चंद्रा पहले, ज्योति दूसरे, बीना बसेरा तीसरे, बालक वर्ग में प्रत्यूष बिष्ट पहले, ललित भारती दूसरे, गिरीश तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में करुणा बुधलाकोटी पहले, प्रियंका बुधलाकोटी दूसरे, मनीष रावत तीसरे, बालक वर्ग में गिरीश साही पहले, हिमांशु पलड़िया दूसरे, आयुष्मान तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed