फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kejriwal's electricity guarantee campaign launched

केजरीवाल के बिजली गारंटी अभियान की शुरूआत

Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's electricity guarantee campaign launched
अभियान के तहत गारंटी कार्ड बनाती प्रदेश उपाध्यक्ष डिंपल सिंह। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) डिंपल सिंह ने विकासनगर विधानसभा में केजरीवाल की बिजली गांरटी अभियान की विधिवत शुरूआत की। जिसके तहत लोगों को रजिस्ट्रेशन कर उन्हें गारंटी कार्ड दिया गया। आप नेत्री डिंपल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, वह करते हैं। उन्होंने कहा कि जब राजनेताओं को बिजली मुफ्त मिल सकती है, तो जनता को क्यों नहीं। कहा कि कोरोना काल मे सरकार में बिजली के दाम बढ़ा कर साबित कर दिया है कि उसको जनता की तकलीफों से कुछ लेना देना नहीं है। विधानसभा उपाध्यक्ष प्रतीक सक्सेना ने कहा 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी के बाद से भाजपा और कांग्रेस को सांप सूंघ गया है। इस मौके पर गुलफाम अहमद, विधानसभा सचिव युवा मोर्चा आदित्य गौतम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल भट्ट, रोहित कश्यप, इस्तुकर, राम पाल राठौर, विधानसभा सह सचिव गुमान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed