फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra will run at full capacity from 7th September Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: सात सितंबर से पूरी क्षमता से चलेगी केदारनाथ यात्रा, दोनों रास्ते किए जाएंगे विकसित

Sat, 31 Aug 2024 01:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 31 Aug 2024 01:10 PM IST
सार

केदार धाम को लेकर पैदल यात्रा, हवाई यात्रा एवं डंडी-कंडी आदि के माध्यमों से होने वाली यात्राएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल वहां पैदल मार्ग में 10 स्थानों पर विशेषकर जहां झरने थे, वहां मार्ग सिमट कर छोटा हो गया।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra will run at full capacity from 7th September Uttarakhand News in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर केदार यात्रा पुनर्व्यवस्था का निरीक्षण कर लौटे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं आपदा विशेषज्ञ कर्नल अजय कोठियाल ने कहा, केदार यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है। सात सितंबर से यात्रा पूरी क्षमता के साथ 2013 से पहले वाले रास्ते पर चलेगी।

विज्ञापन

कहा, निकट भविष्य में दोनों रास्तों को अधिक क्षमता के लिए भी विकसित कर यात्रा को सुचारू किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 31 जुलाई की आपदा में लगभग वर्ष 2013 की आपदा जैसा ही नुकसान हुआ, लेकिन सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने शानदार काम किया।

विज्ञापन

बताया, सात सितंबर से तीन नवंबर तक यात्रा के अंतिम चरण के लिए पैदल मार्ग ऐसे दुरुस्त किया जा रहा कि आसानी से यात्रा प्रभावित न हो। धाम में महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाले कार्यों के लिए निर्माण सामग्री आसानी से पहुंचाई जा सके। दूसरे चरण में कपाट बंद होने के बाद छह माह मार्ग की अन्य बड़ी बाधाओं को दूर करने पर फोकस किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंचौली रहने के लिए बड़ा और सुरक्षित स्थान
कहा, वर्तमान में केदार धाम को लेकर पैदल यात्रा, हवाई यात्रा एवं डंडी-कंडी आदि के माध्यमों से होने वाली यात्राएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल वहां पैदल मार्ग में 10 स्थानों पर विशेषकर जहां झरने थे, वहां मार्ग सिमट कर छोटा हो गया। वहां हमारी आपदा प्रबंधन की टीमों को विशेष रूप से सक्रिय रखा गया है।

कहा, यात्रा के अंतिम चरण में आपदा प्रबंधन टीम की योजना के तहत लिंचौली के अतिरिक्त पैदल मार्ग में अन्य किसी स्थान पर यात्रियों को ठहराया नहीं जाएगा, क्योंकि लिंचौली रहने के लिए काफी बड़ा और सुरक्षित स्थान है। आपदा में मिसिंग लोगों के बारे में कहा, अब तक कुल 27 लोगों के लापता होने की सूचना है।



Uttarakhand Politics: सरकार गिराने की साजिश...विधानसभा से निकला बयान, छूटने लगे अब कई बाण

कहा, सात शव आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने ढूंढ लिए हैं, वहीं शेष की तलाश लगातार की जा रही है। बताया, उनके द्वारा केदार यात्रा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री धामी को सौंप दी गई है, जिसमें आपदा को लेकर समय-समय पर दिए सीएम के अमूल्य सुझावों को भी शामिल किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed