फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra will be under the supervision of CCTV

केदारनाथ यात्रा पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, व्यवस्था हुई चाक चौबंद

Tue, 04 Apr 2017 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 04 Apr 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
  Kedarnath Yatra will be under the supervision of CCTV
केदारनाथ यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयार‌ियां पूरी कर ली हैं। इस बार यात्रा रूट सीसीटीवी की न‌िगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले में 6 जगहों पर 12 कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं, जिनका कंट्रोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय और नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में रहेगा। इस व्यवस्था से नगर में यातायात व्यवस्था और अन्य गतिविधियों की पुलिस को तत्काल जानकारी मिलेगी।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कैमरा स्थापित करने से यात्रा सहित नगर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


 

नियंत्रण कक्ष में एक जवान की तैनाती

  Kedarnath Yatra will be under the supervision of CCTV

बताया कि कैमरा नगर पालिका के सहयोग से स्थापित किए गए हैं, जो नगर पालिका कार्यालय के समीप, बेलणी पुल, केदारनाथ तिराहा, मुख्य बाजार, डाट पुलिया और पुलिस कार्यालय के गेट के बाहर स्थापित कर दिया गया है। 

इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष में एक जवान की तैनाती कर दी गई है। इस मौके पर मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष राकेश नौटियाल और ईओ एमएल शाह ने बताया कि पुलिस के सहयोग से नगर में यातायात व अन्य व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। 

कार्यक्रम में सीओ श्रीधर प्रसाद बडोला, सीओ अभय कुमार, अवनीश सैनी, संजीव नयन, प्रेम सहित पुलिस जवान मौजूद थे। विदित हो कि बीते वर्ष केदारनाथ, गौरीकुंड और जवाड़ी बाईपास पर पहले से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed