फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra stopped due to heavy rain.

भारी बारिश ने रोकी केदारनाथ की राह, 55 यात्री फंसे

Fri, 17 Jul 2015 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Jul 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra stopped due to heavy rain.

खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को रोकी गई बाबा केदार की यात्रा शुक्रवार को भी नहीं शुरू हो पाई। केदारघाटी में रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक जोरदार बारिश हो रही है। घाटी में घना कोहरा छाया हुआ है।

विज्ञापन


गौरीकुंड से केदारनाथ तक पड़ावों पर खराब मौसम के कारण से 55 यात्री फंसे हुए हैं। जबकि वापस आ रहे यात्रियों को लिनचौली से लेकर जंगलचट्टी तक रोका गया है। सोनप्रयाग में भी 100 से अधिक यात्री रुके हुए हैं।
विज्ञापन


इसके पहले बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से यात्रियों ने सोनप्रयाग से केदारधाम के लिए प्रस्थान करना शुरु कर दिया था। 11 बजे तक 84 यात्री गौरीकुंड पहुंचे। इस दौरान मौसम खराब होने से इन्हें यहां पर करीब आधा घंटे के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बार मौसम ठीक होने पर एसडीआरएफ, निम और पुलिस के जवानों के साथ 29 यात्रियों को पैदल रास्ते से केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। जबकि 55 यात्रियों को गौरीकुंड में रोक दिया गया।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा हुई शुरू

kedarnath yatra stopped due to heavy rain.

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे हुई जोरदार बारिश से बदरीनाथ हाईवे मैठाणा और पर्थाडीप में बंद हुआ हाईवे पुनः शुरू हो गया, जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा सुचारु हो गई है। बदरीनाथ-हेमकुंड मार्ग पर वाहनों का आवागमन जारी है। डैंजर जोन और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में एसडीएफआर/पुलिस/पीएसी के जवान मौजूद है।

सुबह से 159 यात्रियों ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर माथा टेका। बदरीनाथ क्षेत्र में आसमान में बादल छाए हुए हैं पर बारिश नहीं हो रही है।

वहीं, मौसम साफ होने से हेमकुंड साहिब यात्रा भी शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। सुबह हेमकुंड जाने वाले 250 यात्री गोविंदघाट से घाघरिया के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed