फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath yatra stop due to bad weather

मौसम विभाग के अलर्ट पर रुकी केदारनाथ यात्रा, सोनप्रयाग पर रोके तीर्थयात्री

Tue, 11 Jul 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 11 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra stop due to bad weather
kedarnath - फोटो : amarujala

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को केदारनाथ यात्रा को रोक दिया। सोनप्रयाग से यात्रियों को पैदल मार्ग से आगे नहीं जाने दिया गया। इस दौरान धाम में 242 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, ये सभी लोग सोमवार शाम को धाम पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


यात्रा रोके जाने से गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर गिनती के ही श्रद्धालु देखने को मिले, जो दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसके अलावा सभी पड़ावों पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान तैनात थे। इधर, प्रशासन द्वारा धाम सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


तहसील और ब्लाक स्तर पर सभी अधिकारियों को आपदा राहत व बचाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों को नदी या गाड़-गदेरों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेंगे सभी स्कूल

kedarnath yatra stop due to bad weather
school kids

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान व शासन स्तर पर मिले निर्देश के तहत यात्रा को अग्रिम आदेश तक के लिए रोका गया है। इस दौरान केदारनाथ सहित पड़ावों, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में भी सुरक्षा को लेकर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed