Kedarnath: सोनप्रयाग में कार की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे गाजियाबाद के चार युवक, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग में कार की छत में बैठक चार युवक शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो चारों युवक रौब दिखाने लगे।
विस्तार
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में कार की छत में बैठ शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों का आबकारी अधिनियम में चालान किया गया। चारों को भविष्य में इस तरह के कृत्य करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
देर शाम रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग में कार की छत में बैठक चार युवक शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो चारों युवक रौब दिखाने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को फटकार लगाई।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तुषार चौधरी, अभिषेक चौधरी, दीपांशु और राहुल का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया। चारों आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। चालान होने के बाद आरोपी पुलिस माफी मांगने लगे।
रुद्रप्रयाग स्थित सोनप्रयाग पार्किंग में नशा करते युवकों के विरुद्ध #UttarakhandPolice द्वारा पुलिस एक्ट एवं MV एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गयी।
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) May 14, 2024
कृपया धार्मिक स्थल पर सदाचरण का व्यवहार करें। इस प्रकार का कृत्य करने वालों की सूचना तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दें। pic.twitter.com/o8KjiTxKmd